30 अप्रैल 2015 - 10:25
 इराक़ में दसियों आतंकी ढेर

इराक़ के सुरक्षा बलों ने पश्चिमी इराक़ के अलअंबार प्रांत के केंद्रीय नगर रुमादी के निकट 61 आतंकियों को मार गिराया है।

इराक़ के सुरक्षा बलों ने पश्चिमी इराक़ के अलअंबार प्रांत के केंद्रीय नगर रुमादी के निकट 61 आतंकियों को मार गिराया है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ की सैन्य कमान ने एक बयान जारी करके कहा है कि सुरक्षा बलों ने रुमादी के निकट एक कार्यवाही में आईएसआईएल के 61 आतंकियों को मार गिराया। इस कार्यवाही में सुरक्षा बलों ने आतंकियों के कई ठिकानों और वाहनों को भी ध्वस्त कर दिया। उन्होंने इसी प्रकार 24 घरों में लगाए गए 104 बमों को भी निष्क्रिय बना दिया।
इस बीच इराक़ी कुर्दिस्तान में ईज़दी समुदाय के मामलों के प्रभारी ख़ैरी बूज़ानी ने बताया है कि इस समुदाय के 41 लोग नैनवा प्रांत में आईएसआईएल की क़ैद से निकल भागने में सफल रहे हैं। इनमें 24 बच्चे और दस महिलाएं शामिल हैं।